- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
जेसीबी और लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
रेलवे स्टेशन के बाहर गहरे नाले में गिरी गाय
रेलवे स्टेशन के बाहर सायकल स्टैंड से मालगोदाम तक गहरे नाले में सुबह गाय गिर गई जिसे आसपास के लोगों ने देखा और नगर निगम को सूचना दी। जेसीबी और लोगों की मदद से करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू चलाकर नाले में गिरी गाय को सकुशल निकाला गया।
सुबह करीब 8.15 पर पालतू गाय रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर सायकल स्टैंड की तरफ बने गहरे खुले नाले में जा गिरी। यहां मौजूद लोगों ने गाय को नाले में गिरते देखा और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन गाय नाले में डले लोहे के पाइपों के बीच फंस गई और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया।
इस पर लोगों ने नगर निगम को सूचना दी जिसके बाद जेसीबी और नाला गैंग के सफाईकर्मी यहां पहुंचे। लोगों ने गाय को रस्सी से बांधा और जेसीबी की मदद से उसे पाइपों के बीच से निकालने के बाद नाले के खुले स्थान पर लाये और साड़ी से बांधकर उसे बाहर निकाला।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
नाले के पास गुमटियां संचालित करने वाले और आसपास के लोगों ने बताया कि सिंहस्थ के समय यह नाला बनाया गया था लेकिन इसके ऊपर न तो फर्शियां रखी गईं और न ही सुरक्षा के उपाय किये गये। पूर्व में भी नाले में गाय गिर चुकी हैं जबकि लोगों और वाहन चालकों को इस गहरे खुले नाले से खतरा बना रहता है।