- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
कार ने मोटरबाइक सवार को मारी टक्कर, 3 घायल
उज्जैन। कार की टक्कर से मोटरबाइक पर जा रहे एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। तीनों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के जलारा निवासी दिनेश पिता गेंदालाल अपनी पत्नी गीता और पुत्र मोहित के साथ शनिवार को मंदसौर से मोटर बाइक पर आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। रविवार को सुबह मंदसौर लौट रहै थे कि उज्जैन के ग्राम रलायता के पास अज्ञात कार ने उनकी मोटर बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल १०० वाहन ने घटना स्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।