- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
कालिदास समारोह या कथक समारोह
सात दिन में 7 कथक प्रस्तुतियां, अपर कलेक्टर ने मंच से कहा- अगले वर्ष नाट्य मंचन व नृत्य प्रस्तुति में संतुलन बनाएंगे
उज्जैन | अखिल भारतीय कालिदास समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। सात दिनी समारोह में इस बार कथक की प्रस्तुतियां सबसे ज्यादा रहीं। सात दिनों में कथक की 7 प्रस्तुतियां हुईं। इसमें एक दिन ऐसा भी रहा, जब दो कथक प्रस्तुतियां हुई। जिससे यह पूरा समारोह कथक समारोह जैसा हो गया। समापन संध्या पर भी गुरुवार रात नईदिल्ली की रचना यादव एवं उनके साथी कलाकारों ने कथक समूह नृत्य किया। प्रस्तुति से पहले शाम 4 बजे हुए समापन समारोह में अपर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने भी मंच से यह स्वीकार किया कि इस बार कथक ज्यादा हुए हैं। अगले वर्ष नाट्य मंचन आैर कथक नृत्य में कलाकारों का सामंजस्य कर दोनों विधाओं को समतुल्य बनाएंगे। मुखर्जी को जिला प्रशासन की ओर से समारोह के लिए कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है।