- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
काली पट्टी बांधकर डॉक्टरों ने जताया विरोध
उज्जैन। सरकारी चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही मंदसौर में एक चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग भी की गई है। गिरफ्तारी नहीं होने पर संभाग के चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर जिले सहित जिला अस्पताल, चरक अस्पताल, माधवनगर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। संघ के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ.रौनक एलची के अनुसार संघ के अध्यक्ष एवं सचिव की स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से चर्चा हुई है। 16 अगस्त तक मांगों का सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है तो चिकित्सकों का आंदोलन और तेज होगा। रविवार रात मंदसौर में सरकारी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार की घटना हुई है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 24 घंटे के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो संभाग के सरकारी डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाएंगे।