- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
किराना दुकान से चायना डोर के 20 गट्टे जब्त
उज्जैन। जयसिंहपुरा स्थित किराना दुकान संचालक द्वारा चायना डोर का विक्रय किया जा रहा था। नीलगंगा पुलिस ने यहां दबिश देकर 20 कट्टे जब्त कर दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि राजेश पिता नंदकिशोर कुमावत निवासी जयसिंहपुरा की घर में ही किराना दुकान है।
वह दुकान की आड़ में प्रतिबंधित चायना डोर का विक्रय कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद नीलगंगा पुलिस ग्राहक बनकर राजेश की दुकान पर पहुंची और यहां से चायना डोर के 20 कट्टे जब्त किये। पुलिस ने बताया कि जब्त कट्टों की कीमत 4 हजार रुपये है। राजेश के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।