- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
किशोरी को प्यार में फंसाकर लेबर कांट्रेक्टर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
उज्जैन।बड़वानी जिले में रहने वाली किशोरी डेढ़ वर्ष पहले परिवारजनों के साथ मालेगांव (महाराष्ट्र) में मजदूरी करने गई थी। यहां लेबर कांट्रेक्टर से उसका प्रेम प्रसंग हुआ। कांट्रेक्टर उसे दिल्ली ले गया, जहां किशोरी के साथ दो अन्य युवकों ने भी दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती होने के बाद परिचित महिला की मदद से दिल्ली से उज्जैन भागकर आई। चरक अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। यहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता की पत्नी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मंच के पदाधिकारियों ने लेबर कांट्रेक्टर को किशोरी के माध्यम से उज्जैन बुलाया और सुबह देवासगेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हिंदू जागरण मंच के मालवाप्रांत अध्यक्ष आशीष बसु ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले बड़वानी जिले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवारजनों के साथ मालेगांव में मजदूरी करने गई थी। यहां लेबर कांट्रेक्टर मो. माहिद पिता मो. शमशेर निवासी रजिया बिहार से उसका परिचय हुआ। माहिद ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां माहिद सहित उसके अन्य साथी कलाम और खुर्शीद ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी जैसे तैसे स्वयं को बदमाशों के चंगुल से बचाकर दिल्ली से बस में बैठकर उज्जैन आई।
यहां 15 दिन पहले किशोरी ने चरक अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया जिसका एक हाथ नहीं था और होंठ भी कटे थे। अस्पताल में ही किशोरी ने मंच के कार्यकर्ता की पत्नी को आपबीती सुनाई। कार्यकर्ता ने पदाधिकारियों को पूरा मामला बताकर बदमाशों के गिरोह का भंडाफोड़ करने की योजना बनाई। 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था प्रकरण: किशोरी ने महिला थाने पहुंचकर माहिद, खुर्शीद और कलाम तीनों निवासी बिहार के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया था वहीं मंच पदाधिकारियों की सक्रियता के चलते एक बदमाश पुलिस गिरफ्त में भी आ गया जबकि दो बदमाशों की तलाश जारी है।