- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
कुछ हटकर करने की जिद करो-आशीष सिंह
उज्जैन। कोलकाता में गायत्री परिवार के युवाओं द्वारा लगातार 334 सप्ताह से प्रति रविवार पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने घनी आबादी के बीच 29,655 पौधे लगाए जो सभी जीवित हैं। कुछ ऐसा ही अलग करने की जिद उज्जैन के युवा भी करें।
अंबेडकर भवन में चल रहे ज्ञान यज्ञ पुस्तक मेले के समापन पर उक्त अपील उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं के बीच शांतीकुज्ज हरिद्वार से आए युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष सिंह ने की। आपने क्षिप्रा को वेंटिलेटर से उतारने के लिए किनारों पर जिद करके सघन पौधारोपण अभियान चलाने की अपील की। पुस्तक मेला का अंतिम दिन युवाओं और बच्चों को समर्पित रहा। प्रथम सत्र में ग्रामीण युवाओं का सम्मेलन तथा द्वितीय सत्र में नगर की बाल संस्कार शालाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिनका संयोजन रश्मि शर्मा, श्वेता प्रियदर्शी ने किया। अंतिम सत्र में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरित किए। पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त हीरालाल त्रिवेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, संभागीय अध्यक्ष वैश्य समाज राजेश अग्रवाल, डॉ. शशिकांत शास्त्री, प्रो. शैलेन्द्र पाराशर आदि उपस्थित थे। शहर स्तर पर प्रथम मुस्कान रूद्रवाल जीडीसी, द्वितीय दुर्गा पानड्रेय कालीदास कन्या महाविद्यालय, पुरवी राजपूत अल्पाइन कॉलेज, ज्योति परमार दशहरा मैदान कन्या उ. मा. वि., तृतीय पूजा रैकवार कालिदास कन्या महाविद्यालय, सोमेला कालिदास कन्या महाविद्यालय, योगिता मालवीय जीडीसी, प्रियंका रमन अल्पाइन कालेज, रीना जायसवाल अल्पाइन कालेज, सोना चौहान दशहरा मैदान क. उमावि पुरूष्कृत हुई। सांयकाल में पुस्तक मेला को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बर्धन करते हुए सम्मान किया गया।