- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कुपोषण दूर करने हेतु लगाये हाइब्रिड सुरजना पौधे
महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिये सुरजने के पौधों का रोपण किया गया है। ये हाइब्रिड सुरजना है, जिसमें पोषण मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। अभी ये पौधे नर्सरी अवस्था में हैं, थोड़े बड़े होने के पश्चात इन्हें उन घरों पर रोपित करवाया जायेगा, जहां कुपोषित बच्चे हैं।
जिले में ऐसे कुपोषित बच्चों का सर्वेक्षण कर लिया गया है। सहायक संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा राजीव गुप्ता ने बताया कि जिले में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या लगभग 1300 के आसपास है। इन अतिकुपोषित बच्चों के घरों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुरजना पौधों को रोपित करवाया जायेगा। सुरजना के हाइब्रिड पौधे मात्र छह माह की अवस्था में फल देना शुरू कर देते हैं। कुपोषण दूर करने में सुरजना अत्यन्त मददगार होता है।