- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
बाल भिक्षावृत्ति रोको अभियान सतत जारी
जिले में बाल भिक्षावृत्ति अभियान सतत संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को भी विशेष दल द्वारा महाकाल मन्दिर व रामघाट क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान रामघाट में तीन बालकों को भिक्षावृत्ति करते हुए पाया गया। दल ने बच्चों से पूछताछ की और अन्य उपस्थित जनों को भिक्षावृत्ति नहीं करने तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 के तहत पांच वर्ष के कारावास व एक लाख रूपये के जुर्माने से दण्डित करने के वैधानिक प्रावधान की जानकारी दी। बच्चों को बाल कल्याण समिति उज्जैन के समक्ष आगामी निर्णय हेतु प्रस्तुत किये जाने के लिये स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी साबिर एहमद सिद्धिकी ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश के साथ जिले में भी आगामी 10 अक्टूबर तक बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। इस अभियान के फलस्वरूप बाल भिक्षावृत्ति में कमी आई है। संयुक्त दल द्वारा 28 सितम्बर को भी उज्जैन के सिद्धवट, गयाकोट, मंगलनाथ, महाकाल मन्दिर, रामघाट तथा कोलूखेड़ी क्षेत्रों का भ्रमण किया गया था। इस दौरान कई महिलाएं भिक्षावृत्ति करती पाई गईं। दल द्वारा उन्हें भिक्षावृत्ति न करने की सलाह देते हुए भिक्षावृत्ति करने के कारणों के बारे में पूछा गया। दल ने महिलाओं के सम्बन्ध में शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी महिलाओं को दी।