- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
कुमार विश्वास ने कहा:श्रीराम ऐसे हैं, जो हर किरदार में प्रेरणादायी हैं; उज्जैन में विक्रमोत्सव में रामकथा का आयोजन
राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी हैं। राम दृष्टा भी हैं और दृष्टि भी हैं। राम एकांत हैं, राम महफिल भी है। राम रस्ता भी हैं, राम मंजिल भी हैं। विक्रमोत्सव 2023 के अंतर्गत मंगलवार रात कालिदास अकादमी परिसर में ख्यात कवि एवं लेखक डॉ. कुमार विश्वास की राम कथा में भगवान श्रीराम की यह पंक्तियां भजन के रूप में गूंजी तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कुमार विश्वास ने अपने-अपने राम पर राम कथा सुनाते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भगवान श्रीराम ऐसे हैं, जो हर किरदार में प्रेरणादायी हैं। पुत्र, पति, भाई सहित हर किरदार ने उन्हें दुनिया को मर्यादा और प्रेम की सीख दी।