- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
मंत्री गहलोत ने विकलांग उपकरण बनने वाले प्लांट का निरीक्षण किया
उज्जैन | केंद्रीय सामजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत आज उज्जैन पंहुचे , उन्होंने देवास रोड पर विकलांगो के उपकरण बनने वाले प्लांट एलिम्को पर चल रहे कार्यो का जायजा लिया . मंत्री गहलोत के साथ दिल्ली से आये अधिकारी भी मोजूद थे जिन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी दी . मंत्री थावरचंद गेहलोत ने यहाँ निर्माण कार्यो को जल्द पूर्ण करने को लेकर अधिकारियो की बैठक ली. गेहलोत ने कहा की यह प्लांट निर्मित होने के बाद जहा 100 के करीब अधिकारी, कर्मचारी सेवाए देंगे. इसके अलावा 70 अस्थाई कर्मचारी सेवाए देंगे. उज्जैन सहित देशभर के चुनिन्दा लोगो को यहाँ सेवा के साथ रोजगार का अवसर मिलेगा. साथ ही उन्होंने मणिशंकर अय्यर द्वारा दिए बयान पर कहा कि अय्यर ऐसे उद्दण्डता भरे व्यवहार करते आ रहे है ।
देश के पीएम के बारे में संसदीय आचार संहिता बनी है उन्होंने आचार संहिता का उल्लघन किया है । अय्यर को कांग्रेस ने दिखावे के लिए निलंबित किया है । कांग्रेस में साहस हो तो उन्हें हमेशा के लिए बाहर करके दिखाए । अब तक राम-कृष्ण के अस्तित्व को अस्वीकार करने वाले मंदिर जाने का दिखावा कर रहे है यदि वास्तव में आस्था है तो राम सेतु के अस्तित्व को स्वीकार करते, क्या राम मंदिर के पक्ष में कांग्रेस है. वही गुजरात चुनाव को लेकर थावरचंद गेहलोत ने दावा किया गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा दो तिहाई मतों से जीतेगी.