- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
केबल डालना हैं तो 1 लाख रुपये महीना देना होगा
उज्जैन। शहर में जियो कंपनी की केबल आप्टीकल डालने का ठेका महिन्द्रा कंपनी के पास है। विवेकानंद कालोनी क्षेत्र में केबल डालने का काम करवा रहे इंजीनियर को यहीं पर रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि केबल डालना है तो एक लाख रुपये महीना देना होगा नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। इंजीनियर की रिपोर्ट पर नीलगंगा पुलिस ने धारा 387 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि अरूण जाट पिता बद्रीलाल जाट 31 वर्ष निवासी देवास हालमुकाम कब्रस्तान के पास नीलगंगा महिन्द्रा कंपनी में इंजीनियर है। उक्त कंपनी द्वारा जियो कंपनी से शहर में आप्टीकल केबल लाइन डालने का ठेका लिया गया है। अरूण जाट द्वारा विवेकानंद कॉलोनी में केबल बिछाने का काम कराया जा रहा था उसी दौरान यहां रहने वाले बलविंदर नील ने काम रूकवा दिया और कहा कि कालोनी में केबल बिछाना है तो एक लाख रुपये महीना देना होगा नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। अरूण ने नीलगंगा थाने में शिकायती आवेदन दिया जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बलविंदर नील के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।