- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
केबल लाइन डालने की बात को लेकर विवाद, भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन । ढाबारोड़ पर मराठा गली में केबल लाइन डालने की बात को लेकर पार्षद पति एवं पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। इसके चलते पार्षद पति ने कुछ लोगों को बुलवा लिया और इसके बाद पड़ोसी व उसके पुत्र से मारपीट की। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।बताया जाता है कि ढाबा रोड़ स्थित मराठा गली में एमपीईबी की केबल लाइन डाली जा रही थी। जिसको लेकर मराठा गली निवासी प्रहलाद भावसार एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद अनिता राठौर के पति सुरेश राठौैर के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सुरेश राठौर ने कुछ लोगों को बुलवा लिया और इसके बाद अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रहलाद भावसार और उनके पुत्र रूपेश भावसार से मारपीट की। यहां तक कि बीच बचाव करने पर प्रहलाद भावसार की पुत्री सलोनी भावसार को भी धक्का दिया।
भाजपा के जनप्रतिनिधि का फोन आने पर नहीं किया प्रकरण दर्ज
जब भावसार परिवार रिपोर्ट दर्ज करवाने जीवाजीगंज थाने पहुंचा तो पुलिस ने भाजपा के एक जनप्रतिनिधि का फोन आने पर प्रकरण दर्ज नहीं किया। बाद में पुलिस ने प्रहलाद पिता रामचंद्र भावसार की रिपोर्ट पर सुरेश राठौर, अनिता पति सुरेश राठौर एवं जीतू पिता सुरेश राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं सुरेश राठौर की रिपोर्ट पुलिस ने प्रहलाद भावसार एवं उनके नाबलिग पुत्र के खिलाफ मारपीट के आरोप में प्रकरण दर्ज किया।
प्रहलाद भावसार की पुत्री सलोनी ने आरोप लगाया कि विवाद होने पर सुरेश राठौर ने फोन करके कई लोगों को बुलवा लिया। जबकि हमारे परिवार के चार सदस्य घर पर मौजूद थे। मेरे पिता एवं भाई के साथ सुरेश राठौर पत्नी पार्षद अनिता राठौर पुत्र जीतू सहित अन्य लोगों ने मारपीट की इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया अन्यथा यह लोग जान से खत्म कर देते।