- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
कैबिनेट मंत्री चौहान ने चांदी द्वार से किए महाकाल के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
सार
विस्तार
मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आज सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आए थे। यहां चांदी द्वार से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंदिर के पुजारी पुरोहित नवनीत शर्मा के आचार्यत्व में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री चौहान का स्वागत किया गया।

बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हो रही प्रदेश की खुशहाली
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खुशहाली रहे और प्रदेश लगातार उत्तरोत्तर उन्नति करता रहे ऐसी कामना मेने बाबा महाकाल से की है। आपने यह भी बताया कि प्रदेश हो या देश बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही सब कुछ हो रहा है।