- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
कैसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था:अभी भी देवासगेट से चल रही इंदौर की बसें, आगर रोड पर भी जगह-जगह ठहराव
शहर में लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। हर बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार के लिए बड़ी-बड़ी बातें होती हैं व दावे किए जाते हैं लेकिन मौके पर व्यवस्था जस कि तस बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने को मिलती आ रही है। हाल ही में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पाॅट में सुधार करने का निर्णय हुआ।
साथ ही हर बार की तरह बैठक में यह भी तय हुआ कि आगर रोड पर यहां-वहां रुकने वाली बसों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले जब-जब समिति की बैठक होती आई है, तब-तब आगर रोड पर बसें खड़ी नहीं रहने देने, देवासगेट से इंदौर की बसों को नहीं चलने देने के अलावा रोकस दुकानों के सामने वाले मार्ग पर टाटा मैजिकों से मार्ग बाधित नहीं होने देने के दावे किए जाते रहे हैं लेकिन नतीजा ठोस निकलता नहीं दिख रहा है।