- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
शिवधाम कॉलोनी:सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, चैंबर साफ करने को तैयार नहीं निगम के जिम्मेदार
वार्ड 54 की शिवधाम कॉलोनी… कॉलोनाइजर ने बड़े सपने दिखाकर कॉलोनी तो बेच दी पर अब इसकी साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। सड़कों पर नालियां बह रही है। निगम के कर्मचारी साफ करने को तैयार नहीं। पार्षद निगम अफसरों को कई बार अवगत करा चुके हैं पर अफसर बार-बार अनदेखा कर रहे हैं।
ऐसे में कॉलोनी के 200 से अधिक परिवार नालियाें के गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। बताया जाता है कॉलोनी के चैंबर ओवरफ्लो होने से पानी सड़काें पर फैला है। यहां सफाई न होने का सबूत इससे मिलता है कि गंदे पानी में काई तक जम गई है। रहवासियों और पार्षद के दबाव पर निगम के अफसर आए व एक बार साफ करके चले गए, फिर पलटकर नहीं देखा। यहां कई खाली प्लॉट की भी सफाई नहीं होती।
वार्ड में 50 कॉलोनियां, सफाई कर्मचारी 23 ही
हामूखेड़ी क्षेत्र के वार्ड 54 में 50 से अधिक कॉलोनियां हैं, ज्यादातर जगह हालात ऐसे ही हैं। निगम कर्मचारी सफाई करने नहीं आते। वार्ड में 23 सफाई कर्मचारी हैं। ऐसे में हर गली में सफाई की जाए तो अगली बार उसका नंबर 3 माह बाद आएगा। सवाल यह भी है बिना पूरा डेवलपमेंट के कॉलोनी कैसे ननि को हैंडओवर हो गई। सुविधाओं के नाम पर रहवासी परेशान हो रहे हैं, अब तो कॉलोनाइजर ने फोन उठाना तक बंद कर दिया है।