- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
कॉलेजों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, स्नातक स्तर पर सेमेस्टर खत्म
उज्जैन :- उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय व निजी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसी के साथ स्नातक स्तर पर सेमेस्टर को खत्म करते हुए प्रथम वर्ष का प्रयोग किया है। हालांकि विभाग के प्रवेश कार्यक्रम लेटलतीफी का शिकार हो चुका है, जो घोषित कार्यक्रम में भी झलक रहा है। दरअसल, स्नातक स्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया 25 मई से शुरू होना दर्शाया है, लेकिन कार्यक्रम 30 मई को जारी हुआ है। इधर, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी।
यह है स्नातक का कार्यक्रम
– ऑनलाइन आवेदन – 10 जून तक
– दस्तावेज का सत्यापन – 13 जून तक
– प्रथम चरण का सीट आवंटन – 19 जून तक
– आवंटित विद्यार्थियों को प्रवेश – 19 से 23 जून तक
– रिक्त सीट की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित – 19 से 23 जून
यह है स्नातकोत्तर का कार्यक्रम
– ऑनलाइन कॉलेज व पाठ्यक्रम आवेदन – 1 से 15 जून
– दस्तावेज का सत्यापन – 1 से 17 जून तक
– प्रथम चरण का सीट आवंटन- – 22 जून
– आवंटित विद्यार्थियों को प्रवेश – 22 से 28 जून
– रिक्त सीट की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित – 22 से 28 जून