- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
कॉलोनाइजर महेश सितलानी फरार
उज्जैन। एक व्यक्ति द्वारा फ्रीगंज व सिंधी कालोनी क्षेत्र में तेजगति से वाहन चलाने वालों और पुलिस की सांठगांठ संबंधी बैनर लगाये गये। दो थानों की पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज कर लिये।
माधव नगर पुलिस ने बताया कि महेश शीतलानी व महेश शीतलानी मित्र मंडल निवासी नीलगंगा द्वारा शहीद पार्क, शास्त्री नगर रेलवे ब्रिज के पास फ्रीगंज, तरणताल की बाउण्ड्री वाल के पास अपने नाम के बैनर लगाये गये थे जिस पर लिखा था सावधान न कोई ट्रेनिंग न कोई ज्ञान, लायसेंस के 500 रुपये दो और भरो उड़ान और किसी को ठोक भी दो तो थाने से जमानत देकर फ्री कर लो जवान, मेरा भारत महान।
पुलिस का मानना है कि इस प्रकार के बैनर लगाने से लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसी कारण माधव नगर में तीन और नीलगंगा थाने में एक प्रकरण संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस उसके पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही है।