- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
कोठी रोड पैदल चलने वालों के लिए बना डेंजर जोन
उज्जैन। कोठी रोड पर सुबह-शाम शहरवासी पैदल भ्रमण करने आते हैं लेकिन अब यह मार्ग पैदल चलने वालों के लिये डेंजर जोन बन चुका है। बीती शाम कुर्सी पर बैठे युवक को लापरवाह कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। माधव नगर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त की है। एसआई नितिन उईके ने बताया कि राहुल पिता विनोद चौहान निवासी प्रेमनगर नीलगंगा अपनी एक्टिवा से कोठी रोड दिव्यांग पार्क पैदल भ्रमण करने पहुंचा था। यहां राहुल मेन रोड पर लगी कुर्सी पर बैठा था उसी दौरान कार क्रमांक एमपी 13 डब्ल्यू 1948 को ड्रायवर नीलेश पिता चंदन गुप्ता निवासी बहादुरगंज द्वारा लापरवाही से चलाते हुए कुर्सी पर बैठे राहुल में जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने नीलेश गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर ली है। यहां भ्रमण के लिये आने वाले लोगों ने बताया कि कोठी रोड अब पैदल भ्रमण करने वालों के लिये डेंजर जोन बन चुका है क्योंकि शाम ढलते ही इस रोड पर बाइकर्स अंधाधुंध वाहन चलात हैं जिससे राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है।