- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
कोरोना आने की आशंका का असर इधर भी…:7 दिन में सोना 2 हजार रुपए तोला महंगा, चांदी भी 2 हजार रुपए किलो उछली
कोरोना आने की आशंकाओं के बीच ज्वेलरी मार्केट में फिर तेजी देखने को मिलने लगी हैं। जैसे की पहली लहर व इसके बाद देखने को मिली थी। सात दिन में ही सोने की कीमत प्रति तोला 2 हजार रुपए तक बढ़ गई हैं और प्रति किलो चांदी में भी 2 हजार रुपए का उछाल आया है। व्यापारियों ने संक्रमण फैलने व बढ़ने की स्थिति में ज्वेलरी की कीमत और भी बढ़ने की आशंका जताई हैं।
पटनी बाजार में एक सप्ताह पहले सोना 52 हजार रुपए प्रति तोला बिक रहा था। यह कीमत लंबे समय तक स्थिर रही लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट की खबरों के बाद धीरे-धीरे कीमत बढ़ने लगी। बुधवार को कीमत बढ़कर 54 हजार रुपए प्रति तोला हो गई थी।
जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 54 हजार 700 रुपए हैं। इसी तरह शहर में एक सप्ताह पहले तक चांदी 63 से 64 हजार रुपए प्रति किलो के भाव में मिल रही थी और अब कीमत 65 से 66 हजार रुपए हो गई हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 69700 रुपए हैं।
कोरोना आते बढ़े थे भाव, वैक्सीनेशन होते ही कम
महामारी के पहले 2019 में :- सोना 37950 रुपए प्रति तोला था।
महामारी के बाद जून-जुलाई 20 में:- सोना रिकॉर्ड तोड़ 58 हजार प्रति तोला के भाव तक बिका।
वैक्सीन के बाद 2021 में :- सोने की कीमत 46350 हो गई थी।
महामारी के पहले चांदी के भाव :- 48 से 49 हजार रुपए प्रति किलो थे।
महामारी के बाद 2020 में चांदी के भाव :- 64 से 66 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंचे थे।
वैक्सीन आने के बाद 2021 में चांदी के भाव थे:- 65 से 68 हजार रुपए प्रति किलो तक
कीमतों में उछाल आने लगा
कोरोना रिटर्न के हालात के बीच सोने-चांदी की कीमत में उछाल आने लगा हैं। सात दिन में सोना प्रति तोला 2 हजार रुपए और चांदी प्रति किलो 2 हजार रुपए तक उछली हैं।
शिव सोनी, सचिव, सर्राफ एसो.