- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
आनंद कुमार की टिप्स:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बनाई जा रही युवा नीति समग्र विकास के लिए सुखद अवसर, कोई भी काम करो, बेहतर करके दिखाओ; सफलता कदम चूमेगी
मध्यप्रदेश युवा नीति के अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार शाम विक्रम कीर्ति मंदिर में हुए कार्यक्रम में सुपर-30 के संस्थापक और जाने-माने गणितज्ञ व शिक्षाविद् आनंद कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लीक से हटकर सोचो और करो। चाहे आप कोई भी काम करो, उसे आखिरी तक सबसे बेहतर करके दिखाओ, सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रबल प्यास, सकारात्मक सोच, अथक प्रयास और असीम धैर्य के चार टिप्स देते हुए कहा कि इन चार बिंदुओं का केवल एक वर्ष कठिन अभ्यास कर लो, निश्चित सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा मप्र सरकार द्वारा बनाई जा रही युवा नीति नई पीढ़ी के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, इस पर मंथन एक सुखद अवसर है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा युवाओं के संपूर्ण विकास और उनकी व्यापक सहभागिता के लिए मध्यप्रदेश युवा नीति बनाई जा रही है। पूरे प्रदेश में इसके लिए विचार मंथन किया जा रहा है। उज्जैन में समुद्र मंथन के माध्यम से अमूल्य रत्न निकले थे। इसलिए इस स्थान पर युवा नीति को लेकर किया जा रहा विमर्श महत्वपूर्ण है। इस विचार मंथन के माध्यम से जो नवनीत निकलेगा, उसे युवा नीति में समाहित किया जाएगा। मध्यप्रदेश युवा नीति को स्वामी विवेकानंद के जयंती दिवस 12 जनवरी को संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू किया जाएगा।