- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
कोरोना कर्फ्यू:आज से किराना दुकानें, दूध डेयरी, सब्जी-फल, पेट्रोल पंप व आटा चक्की सुबह 6 से 10 तक ही खुले रहेंगे
शहर में मंगलवार से थोक व फुटकर किराना दुकानें, पेट्रोल पंप, आटा चक्की गैस एजेंसियां, कंट्रोल की यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व पशु आहार की दुकानें, थोक फल-सब्जी मंडी सुबह 6 से 10 बजे तक ही खुली रह सकेंगी। इन्हीं चार घंटों में दूध डेयरी, फेरी वाले और सब्जी-फलों के चलायमान ठेले वाले भी कारोबार सकेंगे। सुबह 10 बजे बाद कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
यह निर्णय सोमवार को बृहस्पति भवन में आयोजित जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया गया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराना दुकानें सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुली रखने की छूट देने पर प्रशासन ने सोमवार को पहले ही दिन पाया कि बाजार में काफी भीड़ रही। लोग किराना खरीदी के बहाने ही शहर में बेवजह घूमते रहे। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहा।
ये छूट और बंदिशें रहेंगी…
- उज्जैन शहर के सुपर मार्केट-शाॅपिंग मॉल इस श्रेणी के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
- सुबह दस बजे बाद सड़क पर निकलना बंद रहेगा। केवल इमरजेंसी सर्विस वाले जैसे हॉस्पिटल, मेडिकल व एटीएम इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
- सुबह 10 बजे बाद व शाम को लौटते में परिचय पत्र दिखाने पर औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को आवागमन की छूट रहेगी। { टीकाकरण के लिए नागरिकों व कर्मचारियों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी।
- शव यात्रा में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।
- शादी वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति के साथ अधिकतम 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।
- परीक्षा केंद्रों पर आने एवं जाने वाले परीक्षार्थी तथा परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी अधिकारीगण प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से आने जाने वाले नागरिक को टिकट दिखाए जाने पर प्रतिबंध से छूट रहेगी
- सभी धार्मिक स्थल पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।