- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
कोरोना का असर बाजार पर: सब्जी और फलों के दाम बढ़े, रोजमर्रा की वस्तुएं हुई महंगी
Ujjain News: कोरोना का असर बाजार पर नजर आने लगा है। जनता कफ्र्यू के बाद अब लॉक डाउन की घोषणा के कारण बाहर से आने वाले फल और सब्जियों पर ब्रेक लग गया है।
कोरोना का असर बाजार पर नजर आने लगा है। जनता कफ्र्यू के बाद अब लॉक डाउन की घोषणा के कारण बाहर से आने वाले फल और सब्जियों पर ब्रेक लग गया है। यही वजह है कि इनके दाम में रातोंरात उछाल आया है। वहीं गलियों में भी ठेलों पर सब्जी बेचने वाले बेखौफ आवाज लगाकर सब्जियां बेच रहे हैं। इन्हें संक्रमण का जरा भी भय नहीं।
फ्रीगंज सब्जी बाजार में सोमवार को सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी रही। सड़क पर ठेला लगाए बैठी वृद्धा से पूछा गया कि भाव क्यों बढ़े, तो उन्होंने कहा बाहर से आने वाली सब्जियां नहीं आने से जो हमारे पास स्टॉक रखा था, उसे ही बेच रहे हैं। इसी वजह से भाव बढ़ गए हैं। यही प्रश्न फल बेचने वाले से पूछा तो उसने भी कहा कि आगे से माल नहीं आ रहा है। हमारे पास यही स्टॉक है, इसके बाद आगे क्या होगा, पता नहीं।
ये रहे सब्जियों और फलों के दाम
पत्तागोभी पहले 10 रुपए किलो में बिक रही थी आज इसके दाम 20 हो गए। लोकी 15 की थी अब 30 हो गई। टिंडे 60, आलू 30, टमाटर 30, भिंडी 50, अदरक 100 रुपए किलो है। इसी प्रकार फलों में सेवफल 150 से 200, संतरे 50, अनार 120, केला 30, अंगूर 60 और 80, आम 100, पपीता 40, तरबूज 25, शकरबटी 40 रुपए में बिक रही है। दौलतगंज व्यापारियों के अनुसार शकर ४०, तुअर दाल ९०, तेल सोया ९० रुपए का एक लीटर वाला पाउच सहित अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं।