- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
- चैत्र नवरात्रि इस बार खास: पंचक और ग्रहों के अनोखे संयोग से बढ़ेगा फल, ज्योतिषाचार्यों ने बताया खास महत्व
- तड़के सजा महाकाल दरबार: भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजी जयकार
- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
कोरोना का कहर:व्यवसायी पिता की मौत के बाद सात दिन में पुत्र की मौत
शहर के व्यवसायी परिवार में सात दिन में पिता व पुत्र की मौत हो गई। दोनों के संक्रमित पाए जाने के बाद इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। परिवार के चार अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए थे, जो स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। नईपेठ में प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग संचालित करने वाले अशोक शाह उम्र 66 साल निवासी 2 मई को संक्रमित पाए गए थे। उनका इलाज इंदौर के हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां 26 मई को उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र अंकित शाह उम्र 37 साल निवासी नई पेठ भी 9 मई को संक्रमित हो गए थे।
उन्हें भी इंदौर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पुत्र अंकित शाह की भी मंगलवार को मौत हो गई। शाह परिवार में सात दिन के अंदर ही दाे मौत हो गई। मिलनसार और सफल व्यवसायी परिवार में दो लोगों की मौत से नई पेठ व्यापारी एसोसिएशन में शोक है। परिवार के लोगों ने बताया कि एक सदस्य के संक्रमित पाए जाने के बाद दूसरे सदस्य भी संक्रमित होते गए।
इनमें पिता और पुत्र की कोरोना से मौत हुई है। शाह परिवार पिछले 40 साल से ज्यादा समय से क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे थे। उज्जैन में सबसे पहले ऑफसेट मशीन लगाने वाले और बाद में पैकेजिंग के व्यवसाय में कदम रखा था।
वे सफल उद्यमी और मिलनसारिता के लिए पहचाने जाते थे। उनके परिवार के 4 अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए जाने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे जो कि स्वस्थ्य हो गए हैं। कोरोना का संक्रमण भले ही सरकारी रिकार्ड में कम हो गया है लेकिन संक्रमित मरीजों के लिए अभी भी खतरा कम नहीं हुआ है।