- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
कोरोना वैक्सीनेशन:1 मई से 18 से 45 वर्ष तक के 10 लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी
कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पॉजिटिव रोगियों के इलाज के साथ-साथ तेजी से वैक्सीनेशन करना भी जरूरी है। यह तभी संभव है जब तय उम्र के लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए। जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सहित तीनों श्रेणी के 6 लाख 19 हजार 519 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। गुरुवार तक इनमें से 2 लाख 70 हजार 400 लोगों ने पहला और 25 हजार 289 ने दूसरा टीका भी लगवा लिया है।
सैल्यूट इन लोगों को जो इन्होंने इस संक्रमण काल में टीका लगवाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित करना उचित समझा। इधर इन तमाम परिस्थितियों के बीच सूचनाएं है कि एक मई से 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को भी टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगा। हालांकि इस संबंध में कोई निर्देश अभी जिले काे प्राप्त नहीं हुए है लेकिन तैयारियां की जाने लगी है। जिसमें प्रमुख रूप से वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने के साथ ही अमले में भी बढ़ोत्तरी पर जोर है।
और सुरक्षा की ऐसी तस्वीर बन चुकी : जिले में अब तक 2.70 लाख लोगों ने पहला टीका और 25289 ने दूसरा टीका लगवाया, इसमें और तेजी आए तो कम हो जाएगा संक्रमण
ऐसे समझे: कितने लोगों को टीके लगने का लक्ष्य मिलेगा जिले को
इधर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची के आंकड़ों के हिसाब से जिले के नगरीय क्षेत्रों में 6.67 लाख मतदाता है और अंचलों में यानी पंचायतों में 8.96 लाख के लगभग। इस तरह जिले में 18 वर्ष व उससे अधिक उम्र के कुल 15.50 लाख के लोग निवासरत है। इनमें से तीनों श्रेणियों में 6 लाख 19 हजार 519 को वर्तमान में टीके लगाए जाने का लक्ष्य है। यदि इन्हें कुल मतदाताओं में से घटा दे तो 9 से 10 लाख तक लोगों को एक मई से टीके लगाने का और लक्ष्य सामने रहेगा।