- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
कोरोना से मृत पीडि़त परिवार का पता करने वालिंटियर तैनात
पीडि़तों को खोजकर फार्म भरवाए जा रहे हैं
उज्जैन। कोरोना से मृत पीडि़त परिवार का पता कर उन्हें सहायता राशि दिलाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए वालिंटियर तैनात भी तैनात किए गए है,जो घर-घर,गांव-गांव जा कर ऐसे पीडि़तों की पहचान करें, जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है।
कोरोना से मृत लोगों के परिवार को शासन से सहायता राशि दिलाने की दिशा में कोर्ट प्रयासरत है। पीडि़तों को खोजकर फार्म भरवाए जा रहे हैं। जिला सत्र न्यायाधीश के आदेश के बाद एडीआर सेंटर उज्जैन में पैरालीगल वालिंटियर की बैठक की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार जैन ने बैठक में पैरालीगल वालिंटियर को निर्देश दिए गए कि सभी पीएलवी गांव-गांव व कॉलोनियों में जाकर ऐसे पीडि़तों की पहचान करें, जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है और उनके परिवार को शासन द्वारा दी जा रही प्रतिकर राशि प्राप्त नहीं हुई। ऐसे सभी लोगों से आवेदन भरवाएं। जिनके आवेदन निरस्त हो गए उनका भी आवेदन पुन:भरवा सकते हैं।
ढलान पर कोरोना…8 नए संक्रमित मिले
उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में कोरोना के केवल 8 नए मामले सामने आए हैं। यह संक्रमित 1730 सैंपल की जांच में मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 0.46 फीसदी रही। गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार उज्जैन शहर में 3,ग्रामीण में 1,बडऩगर में 1 और नागदा में 3 मरीज मिले हैं।
डेडिकेडेट कोविड हेल्थ सेंटर में 5 मरीज उपचाररत हैं। 155 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 29 लोग स्वस्थ हुए हैं। इधर विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की दर भले ही कम हो गई है लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। मास्क, दो गज की दूरी और सेनेटाइजर अभी भी जरूरी है। मामूली सर्दी जुकाम और हल्का बुखार आने पर भी तत्काल जांच कराने के साथ चिकित्सकों की सलाह पर उपचार लिया जाए।