- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
दवा बाजार अध्यक्ष की दुकान से रुपये चोरी
सूने मकान और अटाला दुकान को भी चोरों ने बनाया अपना निशाना….
ई-एफआईआर कर थाने पर दी चोरी की सूचना
15 दिन में 3 बार चोरी, परेशान व्यापारी ने कैमरे लगवाये तो चोर वही निकालकर ले गये
उज्जैन।फ्रीगंज स्थित दवा बाजार एसोसिएशन अध्यक्ष की दुकान के गल्ले से अज्ञात बदमाश ने रुपये चोरी कर लिये जिसकी शिकायत अध्यक्ष द्वारा ईएफआईआर के माध्यम से नीलगंगा थाने पर की वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने मालनवासा स्थित सूने मकान और तिलकेश्वर रिंगरोड़ स्थित अटाला दुकान को निशाना बनाया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इधर नागझिरी पुलिस ने बताया कि पुष्पा पति कीमत भील 24 वर्ष निवासी त्रिवेणी विहार मालनवासा अपने परिवार के साथ झाबुआ गई थी। वहां से लौटने पर देखा घर का दरवाजा टूटा था। अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर चांदी की पायजेब, बिछिया, बिछुड़ी, कड़ा सहित गैस टंकी, साडिय़ां व दस्तावेज चोरी कर लिये। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
हासिरउद्दीन पिता मोइनउद्दीन निवासी मौलाना आजाद मार्ग हेलावाड़ी की अटाला दुकान तिलकेश्वर रिंगरोड़ पर स्थित है। हासिरउद्दीन ने बताया कि इसी माह 8 फरवरी, 12 फरवरी और 16 फरवरी को उनकी दुकान में चोरी की वारदातें हुईं जिनमें अज्ञात बदमाश लाखों का तांबा, पीतल आदि अटाला सामान चोरी कर ले गये।
चोरी की शिकायत थाने पर करने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाये थे। दो दिन पहले अज्ञात बदमाश दुकान के कैमरे, डीवीआर आदि चोरी कर ले गये। हासिरउद्दीन ने बताया कि उनकी दुकान में अब तक 8 बार चोरी हो चुकी है जिसमें 5 लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ। जीवाजीगंज पुलिस अब तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है।