- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
कोलकाता शैली में शाही अंदाज में सजे चिंतामण गणेश
नवदंपत्तियों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन। चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार चिंतामण गणेश पर जत्रा का आयोजन होता है। इसी कड़ी में आज चैत्र मास का अंतिम बुधवार होने पर शाही जत्रा का आयोजन हुआ जिसमें भगवान चिंतामण गणेश का कोलकाता शैली पर शाही अंदाज में शृंगार किया गया।
मंदिर के पुजारी पं. गणेश गुरु ने बताया चैत्र मास के अंतिम बुधवार को शाही जत्रा के रूप में मनाया जाता है। सुबह पंचामृत स्नान, आरती के बाद भगवान गजानन का शृंगार प्रारंभ हुआ। शाही जत्रा पर भगवान का कोलकाता शैली पर शाही अंदाज में शृंगार किया गया है।
पौराणिक परंपराओं के अनुसार घर में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान चिंतामण गणेश का आह्वान किया जाता है। विवाह मुहूर्त प्रारंभ होने से नवदंपत्तियों का मंदिर आने का क्रम जारी है। शाही जत्रा पर सैकड़ों जोड़ों ने भगवान के दर्शन कर विशेष पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अल सुबह से प्रारंभ हुआ भगवान के दर्शनों का क्रम रात्रि तक चलेगा।