- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
महावीर जयंती: दिगंबर और श्वेतांबर समाज का संयुक्त जुलूस निकला
मंदिरों में भगवान के अभिषेक, भक्ति का उल्लास छाया
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बुधवार सुबह दिगंबर और श्वेतांबर समाज द्वारा संयुक्त जुलूस निकाला गया जो पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुन: मंदिरों में पहुंचा।
सुबह 8 बजे खाराकुआं व नमकमंडी मंदिरों से शुरू हुए जुलूस में सबसे आगे ढोल-नगाड़ों के साथ समाजजन चल रहे थे। इनके पीछे साइकिल रिक्शा पर तीर्थंकरों की तस्वीरें रखी गईं।
जुलूस में ग्रुप वाइस महिलाओं ने एक जैसी आकर्षक पोशाकें पहन रखी थीं जो भगवान महावीर के भजनों पर नृत्य करते चल रही थीं। दिगम्बर व श्वेतांबर जैन समाज की वेदीजी जुलूस के अंत में साथ चल रही थी जिन्हें समाजजनों ने अपने कंधों पर उठाया था।
जुलूस में जैन संत भी भी शामिल थे। जुलूस सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, फव्वारा चौक, इंदौरगेट होते हुए पुन: खाराकुआं व नमकमंडी स्थित मंदिरों में पहुंचा। यहां मंदिरों में भगवान के अभिषेक हुए।