- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
खुद सेना में रहे, 72 युवाओं को सेना में पहुंचाया, अब सिखा रहे आत्मरक्षा
उज्जैन :- 18 साल दो माह छह दिन सेना में रहकर देश की सेवा करने वाले फौजी अब युवतियों-बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने में लगे हैं। वह भी नि:शुल्क। विष्णु सागर के पास रोज सुबह-शाम उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुरुआत रविवार से हुई है।
रिटायर्ड फौजी रामसिंह जादौन सुबह 6 से 9 व शाम 5 से 7 बजे तक युवतियों-बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के साथ कराते का प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन 40 युवतियों-बालिकाओं ने भागीदारी की। यह ट्रेनिंग 28 मई तक चलेगी। फिजीकल ट्रेनिंग के साथ जादौन युवाओं में राष्ट्रभक्ति का अलख भी जगा रहे हैं। उन्होंने 72 युवाओं को ट्रेनिंग देकर सेना में जाने का अवसर मुहैया कराया है।