- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
पुलिस को नहीं मिले होटल के फुटेज, गुत्थी उलझी
उज्जैन :- हरसिद्धि माता मंदिर के पास गाैंड बस्ती में रहने वाले 20 साल के विकास के गुमशुदगी की गुत्थी उलझती जा रही है। मां गीताबाई का कहना था उसका बेटा खाराकुआं थाने के बगल में होटल लजीज में काम करता था। 10 मई की रात एक बजे तक उसने होटल में काम किया। तब से वह घर नहीं आया।
खाराकुआं थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने होटल संचालक से पूछताछ की। संचालक ने बताया उसके होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग अधिकतम चार दिनों तक सुरक्षित रहती है। इसके बाद ऑटो डिलीट हो जाती है। इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि विकास 10 मई को शाम सात बजे तक काम किया या फिर रात एक बजे तक। होटल संचालक का कहना था विकास 10 मई की शाम सात बजे ही चला गया ,था जबकि उसकी मां का कहना है कि उसका बेटा होटल में रात एक बजे तक था।
घंटी बजती है लेकिन कॉल रिसीव नहीं होती
गीताबाई का कहना था गुरुवार सुबह 8.30 बजे विकास का 9646223728 नंबर से फोन आया था। विकास सिर्फ यही बता पाया कि वह अमृतसर में है। सेठ ने उसे बेच दिया है। वापस आने में कम से कम एक से डेढ़ साल लग जाएंगे। विकास की बहन ने बताया इस नंबर पर जब भी फोन लगाया जाता है तो फोन रिसीव करने वाला कुछ बोलता नहीं।
उज्जैन का नाम सुनते ही फोन काट देता है, जिस नंबर से उसे फोन किया जाता है, उसे वह दोबारा नहीं रिसीव करता। रविवार दोपहर को भास्कर कार्यालय से इसी नंबर पर फोन कर विकास के बारे में जानकारी लेने की काेशिश की गई। फोन रिसीव हुआ। बात करने के बजाय फोन काट दिया। उसके बाद दोबारा फोन रिसीव नहीं हुआ। पड़ताल में पता चला यह सिम नंबर वोडाफोन कंपनी का है और लोकेशन पंजाब है।