- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
डेढ़ क्विंटल मोगरे के फूलों से महका महाकाल का दरबार, जयपुर से लाया था भक्त
उज्जैन :- बाबा महाकाल का दरबार रविवार को मोगरे की सुगंध से महक उठा। जयपुर से आये भक्त शेखर अग्रवाल द्वारा सांध्य आरती में मोगरे के फूलों का बंगला सजाकर, भांग का श्रृंगार तथा बाबा महाकाल को 56 भोग अर्पित किया गया।
महाकाल मंदिर के राजेश पुजारी ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व शेखर अग्रवाल बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए गर्मी के दिनों में आये थे। बाबा की लगन ऐसी लगी की तब से वे प्रतिवर्ष महाकाल के दरबार में आ रहे है। राजेश पुजारी की प्रेरणा से प्रथम वर्ष शेखर 50 किलो मोगरे के फूल लेकर महाकाल के दरबार में आये थे। प्रतिवर्ष बढ़ते हुए 4 वर्ष बाद अब वे डेढ़ क्वींटल फूल लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुचे और इन फूलों से बाबा महाकाल का गर्भगृह तथा नंदीहॉल सजाया गया। भांग का श्रृंगार जितेंद्र पुजारी ने किया।
एसी गाड़ी में आया मोगरा
शेखर अग्रवाल के अनुसार मोगरा महकता रहे इसलिए डेढ़ क्वींटल मोगरे को जयपुर से उज्जैन लाने के लिए ऐसी गाड़ी का उपयोग किया गया। मंदिर फूलों से सजाने के लिए 5 कारीगर भी जयपुर से आये।