- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
खोखा माता का मंदिर
पटनी बाजार के पास मोदी की गली में खोखा माता का अति प्राचीन मंदिर है । ८४ महादेवो में से एक इंद्र धूमनेश्वेर महादेव मंदिर के अग्रभाग में खोखा माता की मूर्ति विराजित है । चतुर्भुज स्वरुप वाली मूर्ति में माताजी अपने हाथों में खप्पर, डमरू ,तलवार तथा मुंड लिए हुए है । साथ ही माताजी का मुख खुला हुआ है । मान्यता है कि माताजी के मुख में रखा प्रसाद खाने से पुरानी से पुरानी खाँसी ठीक हो जाती है । रोग से मुक्ति मिलने पर भक्त माता को भोग लगाने आते है । खोखा माता माता पार्वती का रूप है । जोकि इंद्रधुम्नेश्वेर महादेव मंदिर में भगवन शिव के साथ विराजमान है । मान्यता है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान इंद्रधुम्नेश्वेर महादेव पर काले उड़द चढ़ाने से ग्रह-क्लेश से मुक्ति मिलती है तथा घर में सुख-शांति बानी रहती है ।