- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
गंभीर में मात्र 292 एमसीएफटी पानी…
पिछले साल से 248 एमसीएफटी कम
उज्जैन। मानसून की बेरुखी का असर गंभीर डेम पर भी साफ नजर आ रहा हैं। डेम में अभी केवल 292 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट )पानी हैं। यह गत वर्ष की तुलना में आधा हैं। जबकि गत वर्ष इसी तारीख को 540 एमसीएफटी पानी था। डेम में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आया तो शहर को आगे भी जलसंकट का सामना करना पडेगा। शहर में जलापूर्ति का मुख्य केंद्र, गंभीर डेम अभी भी सूखा है। डेम में पानी की कमी से दो दिन छोडकर जलप्रदाय किया जा रहा हैं। उज्जैन की औसत बारिश 36 इंच है। लगातार दो वर्ष यानी साल 2019, साल 2020 में औसत से अधिक बारिश हुई है। नतीजतन सभी तालाब में भरपूर पानी रहा। इससे भूजल स्तर में काफी सुधार हुआ। बहरहाल इस साल जुलाई के प्रारंभ में डेम ने साथ छोड दिया, तो मानसून भी देरी से आया हैं। गंभीर के केचमेंट एरिया में जोरदार बरसात नहीं होने से गंभीर में पानी नहीं आया हैं। फोटो जर्नलिस्ट- मुकेश पांचाल