- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
गणतंत्र दिवस पर सीएम मोहन यादव की घोषणा!
गणतंत्र दिवस को लेकर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कई घोषणाएं की। साथ ही प्रदेश की कई उपलब्धियों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर सहित अन्य शहरों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सफाई मित्राें की तारीफ की। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की।
सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मप्र सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी।
राज्य सरकार द्वारा श्री अन्न उत्पादन में क्रांति लाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना लागू की गई है । श्री अन्न उत्पादन करने वाले किसानों को 10 रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।