- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
माघी संकष्टी चतुर्थी पर उज्जैन के चिंतामन गणेश में तिल महोत्सव
माघ मास की संकष्टी चतुर्थी पर सोमवार को चिंतामन गणेश मंदिर में तिल महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान को गुड़ व तिल्ली से बने पकवानों का महाभोग लगाया जाएगा। माघी चतुर्थी भगवान बड़े गणेश की स्थापना का दिन है। इस बार मंदिर का 120वां स्थापना दिवस मनेगा शहर के अन्य गणपति मंदिरों में भी अभिषेक पूजन, अनुष्ठान, आरती व महाप्रसादी के आयोजन होंगे।
भगवान चिंतामन गणेश का पंचामृत अभिषेक पूजन कर पूर्ण स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। भगवान को तिल से बने पकवानों का महाभोग लगाकर आरती की जाएगी। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।