- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
गर्भगृह में प्रवेश बंद था, मुख्यमंत्री ने सोला नहीं पहना, इसलिए बाहर से किए दर्शन
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को महाकाल दर्शन किए। रविवार का दिन होने से गर्भगृह में प्रवेश बंद था। मंदिर की धर्म परंपरा अनुसार गर्भगृह में प्रवेश बंद रहने पर श्रद्धालु सोला पहनकर ही अंदर जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने सोला नहीं पहना था, इसलिए मंदिर की परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने बाहर से ही भगवान महाकाल के दर्शन किए।
पुजारी प्रदीप गुरु के आचार्यत्व में उन्होंने बाहर से ही भगवान का पूजन किया। पुजारी ने उनका हाथ लगवाकर पूजन सामग्री भगवान को अर्पित की। पूजन पश्चात नंदी हॉल में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक अवधश शर्मा ने दुपट्टा व प्रसादी भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित व दिलीप गरूड़ मौजूद थे।