- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
गर्भवती महिला को उज्जैन लेकर आ रही एम्बुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर सहित 2 महिलाओं की मौत
उज्जैन। एक गभर्वती महिला को उज्जैन ला रही एम्बुलेंस पर एक ट्रक चढ़ गया, जिससे दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों में एम्बुलेंस का ड्रायवर भी शामिल है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
बीती रात आगर निवासी आशीष की गर्भवती पत्नी अन्नू को एक एम्बुलेस लेकर उज्जैन आ रही थी कि रास्ते में घौंसल के नजदीक एक ट्रक इस एम्बुलेंस पर जा चढ़ा। लापरवाह ट्रक चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना में गर्भवती अन्नू के साथ आ रही परिवार की तीन महिलाएं राजूबाई पति बिहारी उम्र ५० साल और सुगनबाई पति प्रभु उम्र ४० वर्ष और काली बाई पति गौरीलाल समेत एम्बुलेंस का ड्रायवर नीलेश पिता कालूराम उम्र २१ वर्ष सहित गर्भवती अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां राजूबाई और उसकी देवरानी सुगनबाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह जब राजूबाई और सुगनबाई का पोस्टमार्टम किया जा रहा था, उसी समय गंभीर रूप से घायल एम्बुलेंस के ड्रायवर नीलेश ने भी दम तोड़ दिया।इधर गर्भवती महिला अन्नू और काली बाई की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घायलों का ईलाज फ्रीगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।