- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
गल्ला व्यापारी के यहां लाखों के जेवर चोरी
बीती रात तराना में बदमाशों ने गल्ला व्यापारी के मकान को अपना निशाना बनाया और मकान में रखे लाखों रुपए कीमत के जेवर एवं हजारों रुपए नकद चोरी करके ले गए। इसकी सूचना फरियादी द्वारा सुबह थाने पहुंचकर दी गई। इसके पश्चात एसडीओपी, थानाप्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
भाजपा के पूर्व पार्षद किशनलाल सोनी पंजाबी की तराना में महिदपुर नाका और उज्जैन रोड स्थित पेट्रोल पम्प चौपाटी की गल्ले की दो दुकानें हैं। इनमें से पेट्रोल पंप चौपाटी वाली दुकान काफी अरसे से बंद है। जबकि महिदपुर नाका स्थित गल्ला दुकान का चालू है। किशनलाल पंजाबी का मकान माकड़ोन रोड़ पर सरस्वती कॉलोनी के सामने है। रात को वह एक पुत्र प्रेम सोनी पंजाबी एवं पत्नी के साथ घर पर ही थे।
खिड़की तोड़कर की वारदात: किशनलाल सोनी पंजाबी के दो पुत्र, बहू परिवार के साथ वैष्णोदेवी की यात्रा पर गए हुए है। जबकि घर पर पति-पत्नी के अलावा एक पुत्र प्रेम सोनी पंजाबी था। रात में चोरों ने मकान के पीछे बनी खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसके बाद गोदरेज की अलमारी एवं अन्य अलमारी को खोलकर घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
अलमारी मेंं रखे सोने-चांदी के जेवर एवं रुपए नदारद है। बदमाश कितने लाख के जेवर चोरी करके ले गए है। इसका पता पंजाबी के दोनों पुत्रों के तराना पहुंचने पर होगा क्योंकि पंजाबी एवं उनकी पत्नी को अलमारी में रखे गहनों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।