- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
गांजा तस्कर का दो मंजिला मकान तोड़ा
उज्जैन। पुलिस और प्रशासन द्वारा शहर के हिस्ट्रीशिटर गुण्डे बदमाशों के मकानों को तोडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सुबह बेगमबाग में रहने वाले गांजा तस्कर के दो मंजिला मकान को जेसीबी और पोकलेन की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
सोहेल निवासी बेगमबाग गांजा तस्कर है और उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक प्रकरण दर्ज है। सोहेल की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके मकान को तोडऩे का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत नगर निगम द्वारा बदमाश के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था। सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ निगम की टीम बेगमबाग पहुंची। टीम ने उसके मकान में रखा सामान निकालकर सड़क पर रखा। इस दौरान घर में सिर्फ सोहेल की मां मौजूद थी जो अपना मकान टूटते देखकर बिलख रही थी। मशीनों की मदद से कुछ ही मिनटों में बदमाश का मकान जमींदोज कर दिया गया।