- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
दुष्कर्म के आरोप में नमकीन व्यापारी सकलेचा गिरफ्तार
परिचित विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ परिचित विवाहिता महिला ने बुधवार रात पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी सतनामसिंह के अनुसार शांति निकेतन क्षेत्र में जैन नमकीन के नाम से व्यवसाय करने वाले व्यापारी अमित पिता नेमीचंद सकलेचा ने विवाहिता को शादी का प्रलोभन देकर उसे अपना दोस्त बनाया।
उससे मोबाइल पर बातचीत कर संबंध बढ़ाए। 5 सितंबर 2020 को बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ रतलाम उसके घर ले गया। यहां उसने युवती से दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को ऑडियो रिकार्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
विवाहिता से मिलने के लिए पीछा कर दबाव बनाता रहा। परेशान महिला ने परिजनों के साथ इसकी रिपोर्ट बुधवार रात को पुलिस थाने में की। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया। पुलिस ने गुरुवार को बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।