- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
गुटबाजी नहीं… इस बार एकजुट होकर लड़ेंगे चुनावः गुड्डू
उज्जैन | कांग्रेस के विधानसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिर्रादित्य सिंधिया 11 मई को उज्जैन आएंगे। सिंधिया के आगमन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि इस बार कांग्रेस में गुटबाजी नजर नहीं आएगी। एकजुट होकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। सीएम पद के लिए प्रदेश से कोई चेहरा नहीं होगा। राहुल गांधी ही पार्टी का चेहरा होंगे।
श्री गुड्डू ने बताया कि सिंधिया सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे सबसे पहले महाकाल मंदिर जाएंगे। यहां से रोड शो करते हुए आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर पहुंचेंगे। यहां जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। रैली में संभागभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए लक्ष्य रखा गया है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस एकजुट है। अब पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। श्री सिंधिया की जनाक्रोश रैली में यह नजर आएगा। हर हाल में इस बार कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।
“सीएम कौन होगा” पर बोले… वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष ही बनते
पूर्व सांसद से जब यह पूछा गया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम कौन होगा। इस पर उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। मगर इशारों में अपनी बात कह दी। बोले वैसे तो परंपरा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष अथवा नेता प्रतिपक्ष ही मुख्यमंत्री बनते है। पार्टी में ऐसा होता रहा है। हालांकि इस बार क्या होगा निश्चित तौर पर नहीं कह सकते।