- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
गुरुनानक अस्पताल ने 99 दिन में 539 महिलाओं के यूट्रस निकाल दिए यानी हर दिन औसत पांच ऑपरेशन
आयुष्मान भारत योजना में पैसों के लिए किस तरह का खेल चल रहा है, इसका चौंकाने वाला मामला उज्जैन के गुरुनानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सामने आया है। इस अस्पताल ने योजना की राशि के लिए 99 दिन में 539 महिलाओं के यूट्रस (बच्चादानी) निकाल दिए। जबकि पूरे प्रदेश में एक साल में ऐसे 2200 ऑपरेशन हुए। यानी इन 2200 ऑपरेशन के करीब 25% तीन महीने में एक ही अस्पताल ने कर दिए। लेकिन, एक ही अस्पताल को एक जैसे ऑपरेशन के लिए बार-बार राशि जारी होने के गड़बड़झाले को आयुष्मान की मॉनिटरिंग करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी (एनएचए) ने पकड़ लिया। एनएचए ने मप्र के स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल की जांच करने को कहा। विभाग ने स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) को अस्पताल भेजा। पूछताछ हुई तो अस्पताल सिर्फ 17 महिलाओं के सहमति-पत्र, तीन महिला हितग्राहियों और उनके रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सका। इन 17 में भी ज्यादातर फाॅर्म संदेहास्पद मिले।
एनएचए ने पकड़ा आयुष्मान में बड़ा खेल, पैसों के लिए गरीब महिलाओं पर दबाव बनाकर यूट्रस निकाले
अस्पताल माफिया :
जांच में सिर्फ 17 महिलाओं के सहमति-पत्र और कई झूठे रजिस्ट्रेशन मिले
पैसों का खेल :
अस्पताल ने तीन महीने में कमा लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपए