- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
गुरुपूर्णिमा पर्व पर शहर में अनेक कार्यक्रम
उज्जैन। गुरुपूर्णिमा पर्व शहर में गुरुजनों की चरणवंदना के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में पूजन के साथ स्मृति महोत्सव मनाया गया, वहीं रामघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी में भक्ति की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सांदीपनि आश्रम में ऊर्जा मंत्री पारस जैन, विधायक मोहन यादव की उपस्थिति में ऋषि सांदीपनि का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान पं. रूपम व्यास द्वारा अतिथियों का केशरिया दुपट्टा व प्रसाद भेंट किया गया। यहां स्थित सभागृह में 41 वां महर्षि सांदीपनि स्मृति महोत्सव का आयोजन अतिथियों की उपस्थिति में हुआ जिसकी शुरुआत स्वस्ति वाचन से हुई।
यहां गणमान्य नागरिकों के अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर अतिथियों ने सम्मानित भी किया। इधर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिप्रा नदी में स्नान के लिये रामघाट पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और स्नान, पूजन के बाद दान भी किया।
खान के गंदे व लाल पानी में स्नान : पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान खान नदी का गंदा व लाल रंग का केमिकल युक्त पानी शिप्रा नदी में एकत्रित है। इसी गंदे व लाल पानी में लोगों को पर्व स्नान करना पड़ा।