- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
रेलवे का इंटरव्यू देने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत, एक घायल
उज्जैन। रेलवे का इंटरव्यू देने के लिये युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से सुबह 5 बजे देवास के लिये रवाना हुआ लेकिन नरवर के आगे उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मृत्यु हो गई जबकि दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोनू पिता सत्यनारायण मदरोसिया 25 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त रोहन के साथ सुबह 5 बजे बाइक पर सवार होकर देवास के लिये रेलवे का इंटरव्यू देने के लिए रवाना हुआ था। उसे नरवर के आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू की मृत्यु हो गई जबकि रोहन को गंभीर चोटे आई।
उसे इंदौर रैफर किया गया है। सोनू के चाचा प्रेमनारायण ने बताया कि सोनू का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उसकी 8 माह की बच्ची भी है। पुणे में इंटरव्यू के लिये उसे अपने दोस्त रोहन के साथ जाना था और वह सुबह 5 बजे बाइक से देवास के लिये रवाना हुआ था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।