- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
गुस्साए किसानों ने सड़क पर ढोल दी लहसुन और चने से भरी ट्रॉली
उज्जैन। चना-लहसुन उपज के उचित दाम नहीं मिलने से परेशान किसानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कोठी पर पहुंचकर उपज फेंक दी और नारेबाजी की। शासन ने चना-लहसुन फसल के लिए समर्थन मूल्य देरी से घोषित किया तथा फसल विक्रय के लिए पंजीयन तथा भोपाल से एसएमएस भेजने की कार्रवाई से भी परेशानी बढ़ी है। वास्तविक किसानों को एसएमएस मिल ही नहीं रहे। वहीं किसानों को महज ४० क्विंटल तक ही चना फसल उपार्जन केंद्रों पर लाने के निर्देश भी एसएमएस में दर्ज किए जा रहे हैं। उधर लहसुन फसल में १६०० रुपये क्विंटल के ऊपर बिकवाली पर ही भावांतर योजना का लाभ देने की सरकार की घोषणा से किसान नाराज हैं।