- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
गेहूं की आवक में वृद्धि, नीलामी का समय 2 घंटे बढ़ाया
गेहूं की आवक में वृद्धि, नीलामी का समय 2 घंटे बढ़ाया
उज्जैन। आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में लगातार बढ़ रही गेहूं की आवक को ध्यान में रखते हुए मंडी समिति ने 2 घंटे पहले से खरीद यानी नीलामी का समय बढ़ा दिया है ।
अब 10 से 12 बजे तक मंडी में ट्राली की नीलामी होगी। वहीं 11 से 12 के बीच ढेर की नीलामी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से तय समय तक ढेर और ट्राली की नीलामी की व्यवस्था की गई है। सामान्य दिनों में नीलामी 12:15 बजे से शुरू होती थी।
21 फरवरी को गेहूं अधिकतम 2729 रुपए और सोयाबीन 6811रूपए क्विंटल के भाव बिका। जबकि न्यूनतम 1300 रूपए रहा। 17 फरवरी को उज्जैन कृषि उपज मंडी में गेहूं की कुल आवक 3438 बोरी हुई थी इसमें लोकवान गेहूं की 2953, पूर्णा की 455 और पोषक की 3 बोरियों की आवक हुई।