- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
गोली लगने से घायल युवक ने दम तोड़ा
प्राणघातक हमले का मामला हत्या में बदलेगा…
आरोपी हो चुका गिरफ्तार
उज्जैन। पिछले दिनों डी मार्ट के पीछे मोती नगर में रहने वाले युवक को रुपयों के विवाद में बदमाश ने सिर में गोली मारकर प्राणघातक हमला किया था। नागझिरी पुलिस ने मामले में बदमाश को इंदौर से गिरफ्तार किया, जबकि घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
टीआई विक्रम इवने ने बताया कि लखन राठौर पिता मोहनलाल राठौर निवासी मोती नगर को डी मार्ट के पास रवि ठाकुर निवासी मालनवासा ने सिर में गोली मारकर घायल कर दिया था। उसका गंभीर हालत में उपचार जारी था।
रवि ठाकुर की गिरफ्तारी पर एसपी ने 5 हजार का ईनाम घोषित किया। रवि को पुलिस टीम ने इंदौर से गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त की, जबकि घायल लखन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा प्राणघातक हमले की धारा में संशोधन कर अब हत्या का केस दर्ज किया जायेगा। लखन के परिजनों ने रवि पर आरोप लगाया था कि 25 हजार रुपये के लेनदेन के चलते रवि ने प्राणघातक हमला किया था।