- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
दिन-रात का तापमान बढ़ा, अब मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा…
उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान में कमी आने के बाद तापमान में फिर से वृद्धि हो गई हैं। वहीं दिन में गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों तक इसी तरह का तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
रविवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे दिन में तापमान भी 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर बीते 24 घंटों के भीतर रात का तापमान बढ़ गया हैं। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की कमी आने की वजह से पूरे रात हल्की ठंडक बनी रही,लेकिन रविवार-सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नोदर्नली कंपोनेंट के असर के कारण ही उज्जैन के साथ प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में सोमवार से मौसम बदल गया हैं। इसी के चलते अनेक इलाकों में बादल छा गए हैं। यह स्थिति 10 मार्च तक बनी रहने की संभावना है। होली यानी 18 मार्च तक रातें ठंडी रहेगी। पारा 13 डिग्री से 16 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं दिन में यह 31 डिग्री से 35 डिग्री के बीच चला जाएगा। पिछले कुछ दिनों से धूप जरूर निकल रही है लेकिन इसमें तीखापन ज्यादा नहीं है।