- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
गो तस्करी, सजा ऑन द स्पॉट:पिकअप में भरकर चार गायों को काटने लेकर जा रहा तस्कर पकड़ाया
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाे तस्करी के लिए लेकर जा रही चार गायों को मुक्त करवाया है। तस्कर घोसला से गौ तस्करी कर गायों को राऊ लेकर जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने नीलगंगा क्षेत्र के हरि फाटक ब्रिज के समीप सूचना के बाद गाड़ी को रोका। तलाशी ली तो कहानी सामने आ गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को सड़क पर लात घूंसों से पीट दिया। इसके पहले रविवार को भी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने गाय से भरी गाड़ी को निनोरा टोल नाके पर पकड़ी थी। इसके बाद भी कार्यकर्ता ने दो लोगों की पिटाई की थी। मामले में एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा, मारपीट जैसी शिकायत नहीं आई है, यदि आती है, तो मामला दर्ज किया जाएगा।
उज्जैन और आसपास के इलाकों में मंडी लगती है, जहां से गायों की खरीदारी की जाती है। यहीं से तस्करी भी की जाती है। ऐसे में कई बार हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता को खबर लगती है, ताे वे गाड़ियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप देते हैं। पिछले दाे दिनों में कार्यकर्ताओं ने दो ऐसी गाड़ियां पकड़ी, लेकिन इस बार तस्करों की पिटाई भी की। मामले की जानकारी लगते ही नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और गाय, तस्करों सहित गाड़ी को लेकर थाने पहुंची। पीछे-पीछे हिंदूवादी संगठन के सदस्य भी पहुंच गए। बताया जा रहा है, गाड़ी मालिक ने तो गाड़ी छुड़वाने के नाम पर रुपए भी ऑफर किए, लेकिन बात नहीं बनी।
रविवार को भी पकड़ी थी एक गाड़ी
इंदौर रोड पर निनौरा टोल नाके पर रविवार रात को भी हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने तस्करी के लिए लेकर जाए जा रहे मवेशी से भरी पिकअप को रोका था। मवेश देखकर गुस्साए लोग आक्रोशित हो गए और ड्राइवर को पीटने के साथ ही गाड़ी के कांच फोड़ दिए थे। इसके बाद उन्हें नानाखेड़ा पुलिस को सौंप दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 9, मप्र गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।